दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 जुलाई। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-30 उरला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा अपनी टीम के साथ दौरा किया गया।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता सुनील जैन सहित समस्त विभागीय कर्मचारियों से निगम आयुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि, बरसात की शुरुआत के साथ ही पेयजल एवं पाइप लाइन संबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता तथा लापरवाही की बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस हेतु जो भी एहतियातन कार्रवाई पूर्व से की जानी हो। उसके प्रस्ताव उनके समक्ष समय पूर्व प्रस्तुत कर लिए जाए। निगम आयुक्त द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन एवं तकनीकी सहायको सहित पंप अटेंडेंट कर्मचारियों सख्त शब्दों कार्य संपादन के दौरान एलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी है।
वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं जल विभाग प्रभारी उप अभियंता हेमंत साहू, इंचार्ज राजेश अच्चया, केमिस्ट कमल किशोर एवं इलेश निर्मलकर मौके पर मौजूद रहे।