दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 01 जुलाई। भारती विश्वविद्यालय में बीए बी.काम बीएससी एवं फूड एंड न्यूट्रिशन एवं डाइटेटिक्स जैसे कई नये नये विषयों का स्नातक एवं पीजी की पढ़ाई सेमेस्टर प्रणाली दिल्ली विश्वविद्यालय के सिलेबस को जोडक़र प्रारंभ किया गया है।
इस सेमेस्टर पाठ्यक्रम के पढ़ाई से विद्यार्थियों को पूरे सिलेबस का ज्ञान विस्तृत रूप से प्राप्त होता है। प्रतियोगी परीक्षाओ में आगे सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से सेमेस्टर पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। अब छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने दूसरे राज्य जाने की आवश्यकता नहीं है। इन विषयों की पढ़ाई से कम खर्च में विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को भारती विश्वविद्यालय स्कॉलरशिप प्रदान कर शैक्षणिक शुल्क में छूट प्रदान की जा रही है। सेमेस्टर प्रणाली के अध्ययन से आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.इ.एस, आई.एफ.सी आदि अन्य सभी शासकीय परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना सरल होगा।
विश्वविद्यालय में एक वर्षीय डिप्लोमा न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स, तीन वर्षीय बी एस सी फूड एंड न्यूट्रिशन, दो वर्षीय एम एस सी फूड एंड न्यूट्रिशन कोर्स की पढ़ाई हो रही है जिसके अंतर्गत लिक्विड एवं सॉफ्ट डाइट, थरेपिटिक डाइट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डेंटिस्ट, योगा थैरेपिस्ट फिजियोथैरेपिस्ट एवं अन्य मेडिकल के विद्यार्थियों का रुझान एवं राज्य में इस कोर्स की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस कोर्स को प्रारंभ किया गया है। इस विषय के माध्यम से विद्यार्थी अपना भविष्य सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर, हेल्थ साइंस, डाइटिशियन, न्यूट्रीशनिस्ट, फूड रिसर्चर इत्यादि में बना सकते हैं।
इस विषय के माध्यम से विद्यार्थी सरकारी एवं प्राइवेट दोनों क्षेत्रो में जा सकता है। इस विषय में प्रवेश हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा में बायोलॉजी जीव विज्ञान, गणित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है एवं एमएससी के लिए बीएससी होम साइंस ,बीएससी फूड एंड न्यूट्रिशन इत्यादि उत्तीर्ण होना आवश्यक है।