दुर्ग

हेमचंद विवि में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल विषय पर केन्द्रित एक माह का ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
01-Jul-2023 2:23 PM
हेमचंद विवि में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल विषय पर केन्द्रित एक माह का ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 01 जुलाई। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में ‘छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल’ विषय पर केन्द्रित एक माह अवधि का ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स आज 01 जुलाई से दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में विवि द्वारा 06 ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किये गये थें जिनमें लगभग एक हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इन कोर्स में उम्र की सीमा नहीं होने के कारण प्रतिभागियों में 20 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल थे। यह जानकारी देते हुए विवि की डीसीडीसी, डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल पर केन्द्रित सर्टिफिकेट कोर्स में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दोपहर 3 से 5 बजे विषय विशेषज्ञों के ऑनलाईन रूप से आमंत्रित व्याख्यान होंगे। अभी तक इस सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की संचार प्रमुख शुभद्रा चतुर्वेदी अपना आमंत्रित व्याख्यान देंगी। डॉ. लाल के अनुसार उद्घाटन सत्र में विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा मुख्य अतिथि होंगी।

डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि इस सर्टिफिकेट पाठ््यक्रम में सहभागिता हेतु विवि द्वारा 400/- पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। इस पाठ्यक्रम में 05 जुलाई तक प्रवेश की अनुमति प्रदान की जायेगी। डॉ. लाल के अनुसार 08 आमंत्रित विषय-विशेषज्ञों द्वारा दिये जाने वाले व्याख्यानों में छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थल, गुफा एवं जलप्रपात, छत्तीसगढ़ के रमणीय स्थल, छत्तीसगढ़ के अभ्यारण्य, रामवनगमनपथ आदि पर आधारित विषय वस्तु शामिल होगी।

सटिफिकेट कोर्स की समाप्ति पर प्रत्येक प्रतिभागी को एक प्रोजेक्ट आबंटित किया जायेगा। जिस पर प्रतिभागी को लगभग 15-20 पेज का एक प्रोजेक्ट विवि में जमा कर उस पर आधारित पावर प्रस्तुतिकरण परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी को वस्तुनिष्ठ प्रष्नवाली एक लिखित परीक्षा भी 50 प्रतिशत सेे उपर अंकों के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को विवि द्वारा आयोजित समारोह में विवि की कुलपति द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट