दुर्ग

मोंगरा बैराज से पानी छोडऩे के कारण शिवनाथ में उफान
30-Jun-2023 3:45 PM
मोंगरा बैराज से पानी छोडऩे के कारण शिवनाथ में उफान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 जून। शिवनाथ नदी में मोंगरा बैराज से पानी छोडऩे की वजह से उफान आ गया था बैराज का गेट बंद करने के बाद सुबह 8 बजे के बाद नदी का जलस्तर घटना शुरू हुआ, मगर समाचार लिखे जाने तक भी शिवनाथ नदी पर स्थिति महमरा एनीकेट के 5 फीट ऊपर से पानी बह रहा था इसकी वजह से एनीकट के रपटे से आवागमन पूरी तरह बंद है।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश की वजह से मंगलवार रात्रि को राजनांदगांव जिला स्थित मोंगरा बैराज से शिवनाथ में 24000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे बुधवार को जिले में शिवनाथ का जलस्तर लगतार बढ़ रहा था आज सुबह 6 बजे तक महमरा एनीकट के साढ़े आठ फीट ऊपर से पानी का बहाव था।

बारिश थमने के पश्चात मोंगरा बैराज का पूरा गेट बंद करने के बाद जल स्तर नीचे उतरना शुरू हुआ। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के बावजूद अभी भी जिले में औसत से 21 मिमी कम बारिश है, जिले में अब तक कुल140.3 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि आज की तिथि में जिले की औसत वर्षा 161.2 मिमी है। सिर्फ पाटन व अहिवारा तहसील में औसत से अधिक वर्षा हुई है।


अन्य पोस्ट