दुर्ग

राजेंद्र मारोटी ने लाखों की संपत्ति दान कर सेवा का रचा नया इतिहास
30-Jun-2023 3:07 PM
राजेंद्र मारोटी ने लाखों की संपत्ति दान कर सेवा का रचा नया इतिहास

स्वर्ण कमल परिसर में महावीर धर्मार्थ पैथोलॉजी लैब का होगा संचालन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 जून। हर्ष और उल्लास के वातावरण में दानवीर भामाशाह राजेन्द्र मारोटी एवं उनकी पत्नी कंचन देवी मारोटी को जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं की विशेष उपस्थिति में में अभिनंदन किया गया।

श्री ओसवाल पंचायत दुर्ग केअध्यक्ष मदनलाल श्रीश्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष गौतम बोथरा संस्था के संरक्षक श्री पारस मल कोठारी के आतिथ्य में आयोजित समारोह में हर्ष के जयकारों के साथ तिलक, अक्षत, कुमकुम के साथ तिलक लगाकर जैन ध्वजा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

सन् 1996 से संचालित श्री महावीर धर्मार्थ पैथोलॉजी लैब हम एक्स-रे का संचालन आदिनाथ जैन स्वाध्याय मंडल दुर्ग द्वारा किया जाता रहा है। इन 27 वर्षों में सात अध्यक्ष पूर्व अध्यक्षों ने अपनी सेवाएं प्रदान की है। 1996 से लगभग 20 लाख पैथोलॉजी जांच और 2 लाख से अधिक एक्सरे की सुविधा का का लाभ दुर्ग और उसके आसपास के ग्रामीण अंचलों ने इस सेवा का लाभ निरंतर लिया है। यह जांच लागत मूल्य पर शुरुआत से ही की जाती रही है।

बाजार में अन्य पैथोलॉजी लैब की तुलना में यहां बहुत ही कम दरों पर यह सुविधा जनमानस को दी जा रही है।

इन अध्यक्षों ने संस्था को बुलंदियों तक पहुंचाया

महेंद्र दुग्गड संस्थापक अध्यक्ष, दिलीप गोगड़, गौतम टाटिया, संतोष दुग्गड, धरम चोपड़ा, गौतम कोठारी इन सभी अध्यक्षों के कार्यकाल में महावीर धर्मार्थ पैथोलॉजी लैब दिनोंदिन दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के साथ सेवा के विभिन्न कार्यों को अंजाम दिया जिसका जैन समाज इन ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हमेशा कृतज्ञ रहेगा। इसी तरह लगातार 20 वर्षों से महावीर धर्मार्थ पैथोलॉजी लैब एवं एक्स-रे का कार्य दिलीप गोगड़ के निर्देशन में लगातार गतिमान है।

संचालित महावीर धर्मार्थ पैथोलॉजी एवं एक्स-रे लैब का आने वाले दिनों में अपने नए परिसर स्वर्ण कमल में संचालित होगा।

गांधी चौक निवासी राजेंद्र मारोटी ने अपने पिता सोनकरण, माता कमला देवी मरोटी की स्मृति को जीवंत रखते हुए महावीर धर्म और पैथालॉजी लेके लिए शक्तिचौरा गंजपारा बाबा रामदेव मंदिर के सामने गंजपारा दुर्ग में इस परिवार ने 2000 वर्ग फीट जमीन दान स्वरूप प्रदान की है, जिसकी कीमत आज लाखों में है उस जगह पर सर्व सुविधा युक्त पैथोलॉजी लैब का निर्माण कार्य पूरा होगा और आने वाले समय में इस नवीन परिसर स्वर्ण कमल परिसर पैथालॉजी जांच की सभी सुविधाएं एवं एक्स-रे की सुविधा यहां उपलब्ध होगी।

भूमि का भूमि पूजन जैन समाज की साक्षी में गुरुवार को सतीचौरा गंज पारा दुर्ग मैं गरिमामय वातावरण में भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ।

इस स्वर्ण कमल महावीर धर्मार्थ पैथोलॉजी लैब बनने वाली बिल्डिंग में इंजीनियर विजय कांकरिया एवं उनकी टीम अपनी  की निशुल्क सेवाएं बिल्डिंग पूरी बनने तक प्राप्त होगी।


अन्य पोस्ट