दुर्ग

हेमचंद विवि में शिक्षा संकाय का पीएचडी वायवा
30-Jun-2023 2:42 PM
हेमचंद विवि में शिक्षा संकाय का पीएचडी वायवा

दुर्ग, 30 जून। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में शिक्षा संकाय का पीएचडी वायवा विवि परिसर स्थित ग्रंथालय में ऑफलाईन तथा ऑनलाईन मोड में आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई शोधकेन्द्र की शोधार्थी संगीता चन्द्राकर ने अपना शोधकार्य पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ’’शिक्षकों के स्वप्रत्यक्षीकरण का उनके व्यवसायिक प्रतिबद्धता एवं शिक्षक मनोबल पर प्रभाव का अध्ययन’’ विषय पर प्रस्तुत किया। श्रीमती चन्द्राकर ने अपने शोध निष्कर्ष में बताया कि शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य के अलावा यदि अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगाया जाता है तो उनकी शिक्षण क्षमता प्रभावित होती है। श्रीमती चन्द्राकर ने निजी एवं शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की एकाग्रता, शाला का वातावरण तथा विद्यार्थियों की क्षमता का भी गहराई से विष्लेषण किया।

उक्त शोधकार्य सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई की शोधनिर्देशक, डॉ. रीमा देवांगन तथा कल्याण महाविद्यालय, भिलाई के सहशोधनिर्देशक, डॉ. रामा यादव थे। पीएचडी वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप में कटक विवि, ओडिशा के प्राध्यापक, डॉ. सुदर्शन मिश्र उपस्थित थे।

 विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने ऑनलाईन तथा ऑफलाईन रूप से उपस्थित सभी शोधार्थियों को शोधकार्य से संबंधित अनेक बारिकियां बताई। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप, एवं समस्त अधिकारीगण तथा अन्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट