दुर्ग

देवेश मिश्रा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रतिनिधि
29-Jun-2023 3:39 PM
देवेश मिश्रा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 जून। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता देवेश मिश्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त किये गए हैं। इस आशय का पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गत दिवस जारी किया है।

ज्ञात हो कि देवेश मिश्रा पूर्व में कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जहाँ इटवा विधानसभा उत्तरप्रदेश के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, वहीं दूसरी ओर वे कांग्रेस संगठन चुनाव में बतौर डीआरओ गाजीपुर जिला उत्तरप्रदेश में सफलतापूर्वक संगठन चुनाव करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त होने पर, छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कारपोरेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष राज्यमंत्री आर एन वर्मा महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सभापति राजेश यादव, राज्य मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, जिला अध्यक्ष गया पटेल,परमजीत भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा राजकुमार पाली राजकुमार साहू महिप सिंह भुवाल, सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर, कन्या ढीमर ने देवेश मिश्रा को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट