दुर्ग
49वीं राष्ट्रीय महिला चेस चैंपियनशिप के लिए भगत कोच नियुक्त
29-Jun-2023 2:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा जिला शतरंज संघ दुर्ग के उपाध्यक्ष एस के भगत को 49 वीं राष्ट्रीय महिला चेस चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त किया गया है।
उक्त स्पर्धा 30 जून से 10 जुलाई तक गुजरात के अहमदाबाद में होगा जिनमे छत्तीसगढ़ की टीम में प्राची यादव, धारिणी साहू, चरणजीत कौर, जेश केशरवानी शामिल है। एस के भगत को कोच नियुक्त किए जाने पर जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, मोरध्वज चंद्राकर, ललित वर्मा, दिनेश नलोडे, अजय रॉय, सचिव मिथिलेश बंजारे, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी, सहसचिव संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, दिव्यांशु उपाध्याय एवं राजकुमार ताम्रकार, जवाहर सिंह राजपूत एवं अन्य लोगों ने श्री भगत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे