दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 जून। दुर्ग तहसील सतनामी समाज के तत्वधान में ग्राम थनौद, बिरेझर, चंगोरी, अंजोरा, में भंडारपुरी वाले धर्मगुरु नसी साहेब का आगमन हुआ अंडा परिक्षेत्र के सभी ग्राम के सामाजिक बंधु पुरुष व महिला ग्राम अंजोरा से मोटर साइकिल में झंडा लगाकर रैली के साथ धर्मगुरु नसी साहेब को आसन गद्दी तक लाया गया।
बाबाजी गुरु घासीदास का जय स्तंभ एवं गुरु गद्दी में जाकर पूजा अर्चना कर गुरु के द्वारा अपने गुरुवाणी बोले सामाजिक बंधुओ को सामाजिक एकता व नियमों में चलकर अपने समाज को संगठित रखना सत्य, अहिंसा, मांस मदिरा से दूर रहना व धर्म परिवर्तन नहीं करने के संबंध में समाज द्वारा संकल्प कराया गया व समाज में सदियों से चले आ रहे।
इन विषयों पर समाज के लोगों को समझाया गया सामाजिक धर्मगुरु विगत 40,50, वर्षों के बाद दुर्ग जिला में राउटी कर रहे हैं। जो समाज में अच्छा संदेश का प्रतीक माना जा रहा है सतनामी समाज के लिए अमृत महोत्सव बन गया इस अवसर पर सतनामी समाज के दुर्ग तहसील अध्यक्ष व जिला महंत दिनेश देशलहरे सचिव नंहु महिपाल, शीतल कोठारी, जुगल जोशी, ग्राम के संरक्षण रोशन देशलहरे भरत बंजारे, राम देशलहरे, छत्रसिंह, टीकम बांधे, सेवाराम देशलहरे, गेवन खरे, दसवंत ध्रृतलहरे, चंद्रपाल लहरें, अर्जुन भारती लोकेश रविंद्र कोसरे नरेंद्र सोनवानी हरेंद्र देव ध्रृतलहरें(जनपद सदस्य) भोला गायकवाड नीलू कुर्रे कुलदीप ध्रृतलहरे संतोष खरे संदीप खरे आदि हजारों संख्या में भीड़ एकत्रित हुआ समापन में ग्राम थनौद में भंडारे का आयोजन किया गया।