दुर्ग

आंदोलन को समर्थन देने कर्मचारी संगठनों की लगी झड़ी
27-Jun-2023 4:37 PM
आंदोलन को समर्थन देने कर्मचारी संगठनों की लगी झड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 जून। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के नियमितीकरण समय 6 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के कर्मचारी संगठनों के समर्थन की झड़ी लग चुकी है अभी तक कुल 24 संगठन समर्थन दे चुके हैं।

ज्ञात हो कि आगामी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दिनांक 18 19 20 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा विधानसभा घेराव और आंदोलन किया जाने वाला है जिसके समर्थन में नगरी निकाय अनियमित कर्मचारी संघ जगदलपुर ने समर्थन किया है, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी भृत्य कर्मचारी संघ के संयोजक मिथिलेश मस्तके, छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय विद्यालयों में रसोईया के रूप में काम करने वाली 86 हजार रसोईया अपने संगठन छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया संयुक्त महासंघ के द्वारा समर्थन दिया गया है, छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्य करने वाली सभी 25 हजार स्वच्छता दीदी महिला पुरुष ने अपने संगठन छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला पुरुष महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पवन नायक द्वारा समर्थन दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के सभी विद्यालयों में साफ सफाई के काम करने वाले छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के सभी 43301 कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है, रायपुर नगर निगम के सुडा में कार्यरत कर्मचारिय,मंत्रालयीन कर्मचारियों ने अपने संगठन नवा रायपुर कर्मकार कल्याण संघ के द्वारा पूर्ण सहमति प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष कमल नारायण साहू एवं प्रदेश महामंत्री रामकुमार सिन्हा जी ने भी पूर्ण सहमति प्रदान किया है।

छत्तीसगढ़ वैकल्पिक वैक्सीन वितरण कार्यकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार लावत्रे, प्रांतीय महासचिव चंद्रिका प्रसाद मोगरे, प्रांतीय संगठन सचिव विकास दास ने 2872 कर्मचारियों का समर्थन पत्र प्रेषित किया है। दैनिक वेतन भोगी छत्तीसगढ़ दुग्ध कर्मचारी संघ के 500 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के प्रदेश महामंत्री कृष्णा कुमार यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश लघु वनोपज सीनियर जूनियर एग्जीक्यूटिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव तिवारी एवं छत्तीसगढ़ नवीन व्यवसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के 12 सौ कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष विनय हरवंश ने समर्थन पत्र प्रेषित किया है

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया कि दिनांक 23 जून 2023 को नया रायपुर के इंद्रावती भवन में कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आहूत की गई थी जिसमें अनियमित कर्मचारियों की ओर से उन्हें बुलाया गया था इस बैठक में कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की आगामी आंदोलन के रणनीति पर चर्चा की जानी थी जिस पर रवि गढ़पाले ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को शामिल करने हेतु अनुरोध किया जिसे वहां उपस्थित समस्त प्रांत अध्यक्षों ने स्वीकार करते हुए मांग को शामिल कर लिया है बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी माह में 7 जुलाई को एकदिवसीय आंदोलन उसके पश्चात 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया है ।

प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू ने कहा है कि आगामी विधानसभा घेराव कार्यक्रम हेतु अभी तक प्रदेश के 2,15,267 कर्मचारियों का समर्थन महासंघ को प्राप्त हो चुका है।


अन्य पोस्ट