दुर्ग
पहली ही बारिश में थोक कपड़ा मार्केट पानी से लबालब, कारोबारियों में आक्रोश
27-Jun-2023 2:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जून। पहली ही बारिश में पुलगांव स्थित थोक कपड़ा मार्केट पानी से लबालब भर गया है। जिससे व्यापारियों व ग्राहकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्केट में पानी भरने की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था की जिला प्रशासन, नगर निगम और मार्केट के डेवलेपर्स द्वारा अनदेखी करने के कारण बारिश में फिर पानी लबालब भर गया है।
बताया गया है कि कपड़ा मार्केट के बगल में अन्य व्यावसायिक परिसर का निर्माण हो रहा है। जिसके निर्माणकर्ताओं द्वारा भी पानी की निकासी को रोक दिया गया है। जिसकी वजह से थोक कपड़ा मार्केट में पानी जाम होने की यह गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। जिससे थोक कपड़ा मार्केट के व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे