दुर्ग
मेट्रो सिटी की तर्ज पर हो रहा है प्रमुख सडक़ का निर्माण-वोरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 जून। दुर्ग भिलाई को जोडऩे वाले वाय सेप के नीचे साइंस कॉलेज के सामने अब शहर वासियों को परिवार सहित स्वादिस्ट व्यंजन व बच्चों के लिए प्ले हेतु खेल सामग्री 64 करोड़ की राशि से शहर के मध्य से गुजरने वाली नेहरु नगर से शिवनाथ नदी तट से अंजोरा तक लगभग पूर्णत: होने वाली सडक़ के आसपास सौन्दर्यकरण का कार्य तेजी से जारी है। आज वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण किया।
वोरा ने कहा कि सडक़ डामरीकरण के बाद धुलमुक्त के लिये आसपास सीमेंटीकरण व पौधे व पेंटिग का कार्य जारी है। हाईमास्क व ट्यूबलर पोल व रोप लाइट जगमगाने से मेट्रो सिटी जैसा स्वरूप नजर आने लगा है। सडक़ के आसपास रिक्त भूमियों में लैण्डस्केप का कार्य जारी है।
वोरा ने कहा कि दुर्ग भिलाई के बड़े कॉलेज साइंस कॉलेज व बी आई टी इंजीनिरिंग व यूनिवर्सिटी करीब होने से हजारों छात्र छात्राओं सहित दोनों शहर के नागरिकों की लगातार सिविक सेंटर जैसे स्पॉट की मांग पर चौपाटी की सौगात जल्द मिलेगी। इस स्थल पर पेवर ब्लाक का काम पूरा होने जा रहा है। प्रकाश व्यस्था हेतु ट्यूबलर पोल लगा दिए गए हैं। जल्द ही वेंडिंग जोन के तहत गुमटियां स्थापित की जाएगी, जिससे लोग अपने परिवार सहित आकर चौपाटी का आनंद लेंगे।