दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 जून। आज दुर्ग शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
कन्या ढीमर अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विशेष रुप से शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण वोरा की पत्नी मंजू वोरा के हाथो से सभी नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस दुर्ग के पदाधिकार्यो को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी मेहनत और लगन से शहर महिला कांग्रेस संगठन का काम करने की बात कही।
साथ ही कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबुत करने का विश्वास दिलाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में प्रीती साहू मीडिया प्रभारी दुर्ग शहर महिला कांग्रेस के अलावा भूमिका देशमुख सीता टंडन, शबाना, निशा, रानी, खिलेश्वरी देवांगन, संतोषी बंछोर, प्रीति साहू, जया ठाकुर, धनवंती निषाद, पिंकी झा, कुंती बर्वे, मीना मानिकपुरी अन्य पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।