दुर्ग
उतई, 24 जून। एम जे कालेज की छात्रा कुमारी भाविका साहू ने सीए बीकाम द्वितीय में 72.16 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण कर अपने कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने कालेज व माता-पिता परिवार सहित अंचल का नाम रोशन किया है।
भाविका साहू रानीतराई निवासी समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार धनराज साहू की छोटी सुपुत्री व पूर्व सरपंच करुणाराज साहू की छोटी सुपुत्री है। सफलता पर प्राचार्य, पालकगण व पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू , नेशिता साहू ने बधाई के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कुमारी भाविका साहू ने बताया कि परीक्षा के हिसाब से अच्छा तैयारी था और अच्छे अंक आना भी था, लेकिन जो अंक मिले है उनसे संतुष्ट हूं मेरी सीए की तैयारी चल रही है। खूब मेहनत कर आगे अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करूंगी। मेरे इस अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए मेरे सभी अध्यापकों का बहुत बहुत धन्यवाद आभार प्रकट करती हूं।