दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 जून। लिबास द स्कूल ऑफ डिजाईनिंग एण्ड स्टीचिंग छोटी मस्जिद के सामने, केम्प-2 मिलाई जो विगत- 15 वर्षे से निरंतर ट्रैनिंग दे रही है। 20 जून से 22 जून तक संस्था मे 14वाँ बैच (1साल डिप्लोमा) की परिक्षा आयोजित की गई थी। परिक्षार्थियों के प्रोत्साहन हेतु वार्ड-37 के पार्षद मन्नान गफ्फार उपस्थित थे।
संस्था के संस्थापक बरकत अली ने बताया कि इस पुरी परीक्षा का आयोजन परिवेक्षक प्रवीण गायक बाड़ (टेक्सटाईल ईजी) जो पिछले कई वर्षो से परिवेक्षक के रूप मे अपनी सेवा दे रहे हैं। जिनका अनुभव टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज स्क्रील ट्रेनिंग, फैशन डिजाईन डिपार्टमेंट एवं फैशन स्टूडियो का 15 वर्षो से अधिक अनुभव है।
इस संस्था के द्वारा 1100 लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 1 साल डिप्लोमा वाले अभ्यार्थियों को अन्य कलाएं जैसे - कुशन, मिरर होकर, हाथ कढ़ाई, एवं मेहन्दी जैसे अन्य कलाएं निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। समय-समय पर आर्थिक रूप से निशक्त लड़कियों और महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है।