दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 जून। भिलाई चरोदा निगम की सामान्य सभा बैठक की अध्यक्षता सभापति कृष्णा चन्द्राकर द्वारा की गयी। सदन के नेता निर्मल कोसरे अपने महापौर परिषद सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।
निगम सभागार में बुधवार को 12 बजे से सामान्य सभा सम्मिलन की कार्रवाई प्रारंभ हुई। वंदे मातरम गायन पश्चात सभापति कृष्णा चन्द्राकर ने सदन की कार्रवाई को आगे बढाने के निर्देश निगम सचिव को प्रदान किये। प्रक्रिया अनुसार सदन के सदस्यों/पार्षदो द्वारा बैठक से पूर्व सचिवालय में प्रेषित किये गये प्रश्नो पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच प्रश्न पूछने और उत्तर दिये जाने का दौर दोपहर भोजन अवकाश तक जारी रहा।
विद्युतीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नरवा गरवा घुरवा बाडी, गौठान, समेत अनेक प्रश्नों पर विपक्ष के सवालों पर महापौर निर्मल कोसरे एवं उनके परिषद सदस्य मोहन साहू, एम.जॉनी, ईश्वरी साहू, डी.वेंकट रमना, मनोज डहरिया, दीप्ति आशीष वर्मा, देव कुमारी भलावी द्वारा जवाब दिेये गये। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, निगम सचिव अश्विनी चन्द्राकर, समेत समस्त वार्ड पार्षद बैठक में उपस्थित हुए। सचिवालय लिपिक लिंगेश्वर राव द्वारा संपूर्ण कार्रवाई के दौरान प्रपत्रों का आदान प्रदान सदस्यों को किया गया।