दुर्ग

चरौदा निगम सभागार में नेता प्रतिपक्ष का सम्मान
22-Jun-2023 2:49 PM
चरौदा निगम सभागार में नेता प्रतिपक्ष का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 22 जून। भिलाई-3 चरौदा निगम सभागार में बुधवार को सामान्य सभा सम्मिलन का आयोजन हुआ। इस दौरान निगम सभापति / स्पीकर कृष्णा चन्द्राकर ने आसंदी पर बैठने से पूर्व समस्त पार्षद, एमआईसी सदस्य एवं महापौर निर्मल कोसरे द्वारा नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष चन्द्रप्रकाश पाण्डेय एवं सचेतक के तौर पर तुलसी ध्रुव का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी सहित समस्त पार्षद एवं निगम भी इस समय उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट