दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समाजसेवी संस्था कुमुद वेलफेयर सोसायटी द्वारा कर्मचारी नगर पानी टंकी के पास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्री. खिलावन मटियारा एवं पूर्व पार्षद डी प्रकाश उपस्थित रहे योगा टीचर डिलीमा मजूमदार मैडम द्वारा सदस्यों को इस मौके पर अलग-अलग योगासन करवाएं और जीवन में योग का महत्व बताएं जिस पर कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा योगा टीचर डिलीमा मजूमदार मैडम को प्रोत्साहन स्वरूप मोमेंटो दिया गया साथी ही उपस्थित प्रतिभागियों को मेडल दिया गया कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री. अमोल शेंडे ने योग दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा योग शरीर से लेकर मस्तिष्क तक के लिए फायदेमंद है यह आपके शरीर को लचीला रखने के साथ-साथ मांसपेशियों में ताकत लाता है। यह शरीर व्यायाम करने की केवल एक विधि नहीं है। संतुलित जीवन शैली की कला है। इसके जरिए आप तन मन को स्वस्थ और निरोगी रख सकते हैं। साथ ही ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार रामटेके ने कहां योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व की जानकारी देना है योग एक कला है, जो हमारे शरीर मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है। नियमित योग करने से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखता है। योग दिवस पर उपस्थित सदस्य वैशाली शेंडे , शुभांगी सरादे, कामराज, पुष्पा, पूर्णिमा टंडन, टी पदमा, अनामिका, अंजू, भूमिका, कोमल, रोजा, उषा, पूनम, कुनिक,कृष्णा, सत्यभामा, आभा,रजनी, अन्नू, माला, सपन, ज्योति, नीलम उपस्थित रहे।