दुर्ग

महापौर-सभापति की अपील: अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकले
21-Jun-2023 4:05 PM
महापौर-सभापति की अपील: अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकले

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 21 जून। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा महापौर ने नगर के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिससे बचने के लिए बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है। केवल आवश्यक कार्य होने पर ही सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच घर से निकलने की बात महापौर निर्मल कोसरे द्वारा कही गयी।   निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भी भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में निवास करने वाले तथा अपने कार्य इत्यादि के कारण इस क्षेत्र में आने जाने वाले सभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये भीषण गर्मी से अपने एवं अपने परिवार का ध्यान रखने की अपील की है। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर ने विभागीय कर्मचारियों की भयंकर गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया है।  निगम प्रशासन द्वारा समस्त नगर वासियों से टोपी/स्कार्फ अथवा गमछा का प्रयोग करते हुये ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। जलजीरा, नींबू पानी तथा रसदार फलों का प्रयोग करने से भीषण गर्मी में शरीर के घटते जलस्तर को ठीक कर लू की चपेट से बचा जा सकता है।


अन्य पोस्ट