दुर्ग

सिकलिंग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
21-Jun-2023 4:04 PM
 सिकलिंग दिवस  पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग, 21 जून। चंदूलाल चंद्राकर शासकीय महाविद्यालय व सम्बद्ध चिकित्सालय में 19 जून को विश्व सिकलिग दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा ने किया जिन्हे सिकल सेल बीमारी पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सम्बद्ध चिकित्सालय की सिकल सेल यूनिट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी डीन डॉ जयंती चंद्राकर, अस्पताल अधीक्षक डॉ.अतुल मनोहर राव देशकर के साथ वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक डॉ.बी एल चंद्राकर, डॉ.राजेंद्र कुमार देवांगन डॉ.नवीन गुप्ता डॉ.लिपि चक्रवर्ती डॉ.करन चंद्राकर, डॉ.शशिकांत स्वर्णकार, डॉ. मनवानी, डॉ.वर्तिका सिंह सहित सभी विभागों के कनिष्ठ चिकित्सा शिक्षक व छात्र उपस्थित थे। इस अवसर पर अंचल में इस रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 62 मरीजों का परिक्षण और औषधियों का वितरण भी किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस बीमारी के काफी मरीज हैं ।


अन्य पोस्ट