दुर्ग

अमित शाह का गुरुवार को ढाई घंटे का छत्तीसगढ़ प्रवास
21-Jun-2023 3:18 PM
अमित शाह का गुरुवार को ढाई घंटे का छत्तीसगढ़ प्रवास

 भिलाई में पद्मश्री उषा बारले के घर भी जाएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 21 जून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में करीब 2.30 घंटे तक रहेंगे।

 दिल्ली से रवाना होने के बाद वे रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेंगे। रायपुर में ही दोपहर भोजन के पश्चात वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर द्वारा जयंती स्टेडियम भिलाई हेलीपैड पर दोपहर को 1.35 पर पहुंचेंगे।

जयंती स्टेडियम हेलीपैड से सडक़ मार्ग द्वारा पद्मश्री उषा बारले के निवास सेक्टर-1 भिलाई पहुंचेंगे। पद्मश्रीउषा बारले से करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद दोपहर 2 बजे सडक़ मार्ग द्वारा दुर्ग संभागीय सम्मेलन के सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में दोपहर 2.10 बजे पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री शाह सभा स्थल पर लगभग 50 मिनट उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से सडक़ मार्ग द्वारा रवाना होकर पुन: जयंती स्टेडियम भिलाई स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3.10 पर बीएसएसके हेलीकॉप्टर से ही बालाघाट के लिए रवाना होंगे।


अन्य पोस्ट