दुर्ग

गोधा परिवार के चौथे सदस्य योगेंद्र जैन का हुआ नेत्रदान
20-Jun-2023 5:06 PM
गोधा परिवार के चौथे सदस्य योगेंद्र जैन का हुआ नेत्रदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,  20 जून। दुर्ग धमधा नाका इंडस्ट्रियल एरिया निवासी गोधा परिवार ने अपने परिवार की परंपरा जारी रखते हुए सोमवार को योगेंद्र जैन(गोधा) जी (69) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो परिवारों को नया जीवन मिलेगा व दो नेत्रहीन अब प्रकृति को श्री गोधा की आंखों से देख पाएंगे। गोधा परिवार की ओर से यह चौथा नेत्रदान है पूर्व में परिवार की ओर से सूरज देवी गोधा व  संतोष देवी एवं रेणुका गोधा के नेत्रदान किये जा चुके हैं।

योगेंद्र जैन के निधन का समाचार मिलते ही उनके पुत्र सौरभ जैन, अतीत जैन,  वधु सारिका, नेहा सहित परिवार के सदस्यों ने स्वत: ही नेत्रदान का निर्णय लिया और नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को नेत्रदान हेतु सूचना दी।

 नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, हरमन दुलई,  सुरेश जैन, मोहित अग्रवाल श्री गोधा के निवास पहुंचे व नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न होने तक व्यवस्था संभाली।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह लहरे, नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने जिला चिकित्सालय के नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह व प्रदीप साहू के सहयोग से कॉर्निया कलेक्ट किए।

 नेत्रदान के पश्चात नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सुरेश जैन ने गोधा परिवार को साधुवाद दिया कहा कि गोधा परिवार द्वारा लगातार चौथा नेत्रदान है निश्चित ही समाज गोधा परिवार का अनुसरण करेगा एवं प्रेरणा लेगा।

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य मोहित अग्रवाल ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान, देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000 / 9827476558  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।


अन्य पोस्ट