दुर्ग

संपत्ति कुर्क की कार्रवाई पर सुनवाई 26 को
20-Jun-2023 5:04 PM
संपत्ति कुर्क की कार्रवाई पर सुनवाई 26 को

दुर्ग,  20 जून। छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के अंतर्गत गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी की संपत्ति को कुर्क किए जाने हेतु कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा की जा रही है। जिसमें आगामी सुनवाई 26 जून  को नियत की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कंपनी में निवेश किए गए निवेशकों व हितबद्ध नागरिकों एवं कंपनी के संचालक को उक्त तिथि में न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग में अपरान्ह 1:30 बजे उनके समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने कहा है। नियत समयावधि में उपस्थित नहीं होने पर बाद में कोई विचार नहीं किया जाएगा। आरोपी कंपनी गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा कंपनी के लोक लुभावने स्कीम दिखाकर अनेक निवेशकों से बहुत राशि जमा कर उक्त जमा राशि को समयावधि में भुगतान न कर धोखाधड़ी किया गया है।


अन्य पोस्ट