दुर्ग

जैन मुनियों के दर्शन किए यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ने
18-Jun-2023 8:47 PM
जैन मुनियों के दर्शन किए  यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ने

मंगलकृति रत्न स्मृति लघु पुस्तक का विमोचन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 जून। श्री मंगल साधना केंद्र ‘मंगलम’ चरोदा में सेवाभावी तपस्वी उपप्रवर्तक डॉ. पूज्य श्री सतीशमुनिजी म. सा. पूज्य श्री शुक्ल  मुनि जी म. सा पूज्य रमण मुनि जी म. सा. पूज्य श्री आदित्यामुनिजी म. सा. आदि ठाणा 4 के दर्शनार्थ इंडियन यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर मुकेश बाबा दिल्ली से विशेष तौर पर उपस्थित थे।

 मुकेश बाबा ने रतन मुनि के संदर्भ में  विस्तार पूर्वक काफी लम्बी चर्चा वार्ता की, साथ ही प्रवर्तक गुरुदेव श्री रतन मुनि जी म.सा. के प्रति रही हुई अपनी हार्दिक भावांजलि व्यक्त की। साथ ही गुरु भगवंत की मंगलकृति रत्न स्मृति लघु पुस्तक का विमोचन भी किया।

 इस अवसर पर रायपुर से श्री उम्मेदमल जी सूराणा बेंगलोर से देवीचंद जी सूराणा उतई से रमेश जी जैन प्रमोद जी जैन चरोदा से रवि चोरङिया   दुर्ग से विकास जैन कुम्हारी से अभिषेक शर्मा कृष्णा गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, लाल बहादुर तिवारी एवं नागपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती खोबरागड़े विशेष तौर पर उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट