दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जून। हेमचंद यादव विवि दुर्ग में शुक्रवार को गणित विषय का पीएचडी वायवा विवि परिसर स्थित लाइब्रेरी में ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रूप से आयोजित किया गया। यह जानकारी देेते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय वी.वाय.टी. पीजी स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग शोधकेन्द्र की शोधछात्रा एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव की सहायक प्राध्यापक, कविता साकुरे ने ए स्टडी ऑफ कनवर्जेन्स ऑफ वेरियस इंटररेटिव अल्गोरिदम फॉर नॉन लिनियर मैपिंग विषय पर अपना शोध कार्य पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस पीएचडी वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप में उत्कल विवि, भुवेनष्वर के प्राध्यापक, डॉ. जगन्नाथ पटेल उपस्थित थे।
शोध छात्रा कविता साकुरे ने अपने शोध कार्य की सामाजिक महत्ता बताते हुए कहा कि उनके निष्कर्षों का उपयोग गणित की विभिन्न शाखाओं की समस्याओं के निराकरण में किया जा सकता है। उन्होंने नॉन एक्सपॉनसन मैपिंग को अत्यंत उपयोगी बताया।
बाह्य परीक्षक, डॉ. जगन्नाथ पटेल ने शोधकार्य की सराहना करते हुए अनेक प्रश्न पूछे। वायवा में उपस्थित कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने सभागार में भौतिक रूप से उपस्थित लगभग 50 से अधिक प्राध्यापकों, शोधार्थियों को शोध प्रकाषन एवं उसके गुणवत्ता से संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिये। वायवा का संचालन, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शोध निर्देषक, डॉ. पद्मावती ने किया।
वायवा के दौरान ऑफलाईन एवं ऑनलाईन रूप से जुड़े लोगों ने भी शोधछात्रा से प्रष्न पुछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। वायवा के दौरान विवि के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप एवं समस्त अधिकारीगण, शासकीय महाविद्यालय, उतई के प्राध्यापक, डॉ. अरूण मिश्रा, खुर्सीपार कॉलेज के डॉ. विनोद साहू, साइंस कॉलेज, दुर्ग के डॉ. राकेष तिवारी, डॉ. प्राची सिंह, शासकीय महाविद्यालय, अर्जुन्दा के डॉ. समीर दषपुत्रे, शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग की डॉ. अनुजा चौहान, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के डॉ. हेमंत साव सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी उपस्थित थे।