दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 जून। निरंतर विकास ही हमारी प्राथमिकता है, यह बात मिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कही जब वे वार्ड क्रमांक 3 अकलोरडीह के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
भिलाई- चरोदा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 अकलोरडीह में मरार पटेल समाज के सामाजिक भवन का निर्माण किया जाना है। जिसका भूमिपूजन महापौर निर्मल कोसरे द्वारा पूरे विधि-विधान से किया गया। इस दौरान महापौर परिषद की सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 03 अकलोरडीह की पार्षद संतोषी निषाद, दीप्ति आशीष वर्मा (पार्षद उमदा ) मनोज डहरिया (पार्षद दादर-पर्थरा) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल रहे। यहां बता दे कि, पांच लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 3 अकलोरडीह में बनने वाले मरार पटेल समाज के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर क्षेत्र वासियो को समर्पित किये जाने की बात महापौर द्वारा कही गई।