दुर्ग

वोरा की पहल पर वार्डों के आंतरिक विकास में आई तेजी
14-Jun-2023 6:15 PM
वोरा की पहल पर वार्डों के आंतरिक विकास में आई तेजी

दो दिन में हुए 4 वार्डों में 75 लाख से डामरीकरण कार्य पूर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 जून। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की पहल पर वार्डों के आंतरिक विकास को गति मिली है। 10 करोड़ से अधिक की लागत से स्वीकृत डामरीकरण के कार्यों में दो दिन में ही 4 वार्डों के मुख्य मार्गों का 75 लाख की लागत से डामरीकरण किया गया है। जिनमें वार्ड 49 विद्युत नगर की विभिन्न सडक़ों का 15 लाख, वार्ड 51 विराट नगर में 19.40 लाख वार्ड 50 बोरसी भाठा में 15 लाख एव वार्ड 53 में बहुप्रतीक्षित सडक़ नंबर 4 का 13.88 लाख से किया जाने वाला डामरीकरण कार्य शामिल है।

विधायक वोरा ने निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर के 60 वार्डों में बिना भेदभाव के लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार 10 करोड़ की स्वीकृति सडक़ संधारण के लिए अलग से प्राप्त हुई है साथ ही 15वें वित्त एवं अधोसंरचना मद से लगभग 20 करोड़ वार्डों की जनता की भावना के अनुरूप सडक़ नालो के निर्माण हेतु खर्च किए जा रहे हैं। जल्द ही दुर्ग शहरी क्षेत्र में सभी वार्ड में जर्जर सडक़ों का उन्नयन कार्य सम्पूर्ण हो जाएगा।

पांच प्रमुख तालाबों के संवर्धन का गुरुवार को होगा भूमिपूजन

जल संवर्धन एवं निस्तारी के लिए गुरुवार को लगभग 3 करोड़ की लागत से 5 प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। विधायक वोरा ने बताया कि शहर के 8 शासकीय तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से राशि लाई गई है जिनका बड़े तरिया कुम्हारी की तर्ज पर उन्नयन करवाया जाएगा।


अन्य पोस्ट