दुर्ग

संदिग्ध कबाडिय़ों के ठिकानों पर सुबह से दुर्ग पुलिस का छापा
11-Jun-2023 3:36 PM
संदिग्ध कबाडिय़ों के ठिकानों पर सुबह से दुर्ग पुलिस का छापा

40 से अधिक कबाडिय़ों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 जून। आज सुबह दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने जिले की स्पेशल पुलिस टीम और राजपत्रित अधिकारियों सहित 14 निरीक्षकों के साथ सौ  से अधिक जवानों को लेकर जिले के सभी संदिग्ध कबाडिय़ों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। जिले में अचानक इस रेड से अवैध कार्य करने वाले कबाडिय़ों में हडक़ंप मच गया।

ज्ञात हो कि नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा इस पूरे आपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। जिले भर में पुलिस की करीब 40 टीमें इस रेड की कार्रवाई में लगाई गई हैं। सुपेला, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, राम नगर, औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, जामुल, छावनी, जेवरा सिरसा, पुलगांव, रिसाली सहित लगभग सभी कबाडिय़ों के ठिकानों की जांच जारी है। साथ ही कुछ ऐसे कबाड़ी जो पुलिस रिकार्ड में लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार हैं, उनको भी सरगर्मी से तलाशने टीम लग गई है।


अन्य पोस्ट