दुर्ग

पत्थर से मारकर देर रात युवक को किया अधमरा, सुबह अस्पताल में मौत
07-Jun-2023 1:33 PM
पत्थर से मारकर देर रात युवक को किया अधमरा, सुबह अस्पताल में मौत

 3 संदेहियों से पूछताछ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 जून।
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक को पत्थर मार कर गंभीर रूप से अधमरा कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस इस मामले में तीन संदेहियों को पकड़ थाना लाई है। समाचार लिखे जाने दोपहर 12.30 बजे तक पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में देर रात 2 से 3 बजे के बीच एक युवक के गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त लुकेश यादव के रूप में की गयी है। 

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि देर रात युवक से मारपीट की गई है। उसके चेहरे और शरीर में काफी चोट थी। मौके पर पत्थर भी मिला, जिससे उसे मारा गया था। पुलिस तीन युवकों को पकड़ पूछताछ कर रही है।


अन्य पोस्ट