दुर्ग
छग के 5 खिलाडिय़ों को 5 गोल्ड मेडल
02-Jun-2023 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नेशनल चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने जीते पदक
भिलाई नगर, 2 जून। संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में 8वीं नेशनल चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में सम्पन हुई जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने कबड्डी में गोल्ड मेडल हासिल किया। एथलेटिक में 5 खिलाडिय़ों ने 5 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ ने कुल 17 मेडल जीतकर अपना दबदबा कायम किया है। पदक जीतने वालों में दुर्ग जिला के खिलाड़ी भी शामिल हैं जिसमें पीलू पारकर, ढाल सिंह साहू, नवीन देशमुख, भारत यादव, जेबा खान, लक्की सिन्हा, टेमन यादव, युवराज, निखिल, सूरज, कामेश कोसरे, भरत, अजमल, विकास, मनीष, इंद्रजीत, रामचंद्र, दिलेश हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे