दुर्ग
झीरम घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
26-May-2023 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मई। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झीरम घाटी के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
बस्तर के झीरम घाटी में आज से दस वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ राजनेता एवं सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे।
जिनके स्मरण में जिला प्रशासन अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में शांति, विश्वास, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हमेशा काम करते रहने की शपथ दिलाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे