दुर्ग

राजीव को दी श्रद्धांजलि
22-May-2023 7:01 PM
राजीव को दी श्रद्धांजलि

अभनपुर,  22 मई। रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी अभनपुर द्वारा विधायक कार्यालय सद्भावना कुटी अभनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई।

कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात वक्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए जन कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, डॉ. ओमप्रकाश साहू, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नीलकमल गिलहरे, डोमेंद्र साहू, सोनजित ध्रुव, भूपेन्द्र बजाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट