दुर्ग

हेमचंद विवि ने घोषित किये 5 परीक्षा परिणाम
20-May-2023 3:50 PM
हेमचंद विवि ने घोषित किये  5 परीक्षा परिणाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 मई। हेमचंद यादव विवि दुर्ग ने वार्षिक परीक्षा 2023 से संबंधित 05 परीक्षा परिणाम और घोषित कर दिये है। इनको मिलाकर अब तक विवि द्वारा कुल 11 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके है। यह जानकारी देते हुए विवि के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि विवि द्वारा जारी पीजीडिप्लोमा इन टूरिज्म एण्ड होटल मैनेजमेंट में शामिल 04 परीक्षार्थियों में से मात्र एक परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुआ। एमए लोकप्रषासन पूर्व की परीक्षा में शामिल 54 परीक्षार्थियों में से 44 को सफलता मिली इसका परीक्षा परिणाम 81 प्रतिशत रहा। एमए लोकप्रशासन अंतिम में शामिल 78 परीक्षार्थियों में से 68 ने सफलता प्राप्त की इनका परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत रहा।

एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी भाग 01 में 10 में से 06 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जिनका परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत रहा। एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी भाग 02 में शामिल 10 परीक्षार्थियों में सभी 10 उत्तीर्ण घोषित किये गये जिनका परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। डॉ. पटेल ने बताया कि विवि प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की अंतिम वर्ष के कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पहले जारी किये जाये जिससे परीक्षार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने में आसानी हो। शीघ्र ही अन्य परीक्षा परिणाम भी जारी किये जायेंगे। उपरोक्त जारी 11 परीक्षा परिणामों में नकल का एक भी प्रकरण शामिल नहीं था।


अन्य पोस्ट