दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुमित कुमार, बीआईएस के राज्य प्रमुख, नया रायपुर उपस्थित थे। साथ ही मानक के सहयोगी प्रभारी के रूप में सचिन तथा आनंद शिक्षा समाज के सचिव और एमएसएमई विशेषज्ञ प्रेम आनंद राव भी उपस्थित थे।
इस जागरूकता कार्यक्रम में अपने वक्तव्य में मुख्य वक्ता सुमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आईएसआई और हॉलमार्क के पढऩे की विधि बताते हुए उपभोक्ताओं के लिए इसकी उपयोगिता बताई। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के लिए दावा उपभोक्ता फोरम में कैसे करें, इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
इस कार्यक्रम के आयोजन टीम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी दामिनी बर्मन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर योगेश कुमार देशमुख, सहायक प्रोफेसर कमलेश सिन्हा और लेक्चरर मिस भुनेश्वरी साहू शामिल थीं। इस अवसर पर भारतीय कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. दुबे, भारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विभाग के डीन डॉ. एस.के. ताम्रकार सहित प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।