दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की वार्षिक परीक्षाा 2023 के उत्तरपुस्तिकाओं का लगभग 75 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया है। शेष बचा मूल्यांकन कार्य विशेषज्ञ प्राध्यापकों से तीव्र गति से कराया जाने के निर्देष कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने परीक्षा विभाग के अधिकारियों का दिये है। विवि के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि वार्षिक परीक्षा 2023 में बीए में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 74705 है जिनमें 33726 नियमित तथा 40979 स्वाध्यायी छात्र-छात्राएं हैं।
बीकॉम में कुल 22044 विद्यार्थियों में से नियमित विद्यार्थियों के रूप में 17471 स्वाध्यायी 4573 के रूप में परीक्षा में शामिल हुए है। बीएससी में कुल 33754 परीक्षार्थियों में से नियमित 25230 तथा स्वाध्यायी 8524 है। अन्य विभिन्न कोर्स तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों मेें कुल 32059 परीक्षार्थी शामिल हुए है। जिनमें से 2442 नियमित तथा 29617 स्वाध्यायी है। इस प्रकार वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 162562 हैं।
डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि स्नातक स्तर के परीक्षार्थियों की कुल उत्तरपुस्तिकाएं लगभग दस लाख चालीस हजार से अधिक हैं। जिनका 75 प्रतिशत मूल्यांकन पूर्ण हो चुका हैं। इन परीक्षाओं के मूल्यांकन पूर्ण होते ही मई के अंत तक अनेक परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने की प्रयास विवि प्रषासन कर रहा है। इसी प्रकार स्नातकोत्तर की लगभग डेढ़ लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। कुलपति, डॉ. पल्टा ने अधिकारियों की बैठक में यह भी निर्देश दिया कि परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को जल्दी अंकसूची प्रदान करने के समुचित प्रयास किये जाये।
12 जून से आरंभ होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा प्रवेष पत्र विवि द्वारा पोर्टल पर शीघ्र जारी किये जा रहे है। विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर पूर्ण रूप से चेक कर ले तथा किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति पाये जाने पर एक सप्ताह के अंदर विवि के परीक्षा विभाग में संपर्क किया जा सकता है।