दुर्ग

होटल मैनेजर के घर से नगदी-जेवर चोरी, अस्पतालकर्मी
18-May-2023 3:56 PM
होटल मैनेजर के घर से नगदी-जेवर चोरी, अस्पतालकर्मी

की बाईक भी ले उड़े चोर, जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 18 मई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ कैश और गहनों को साफ कर दिया है, वहीं एक दूसरी वारदात में श्री शंकराचार्य हास्पिटल के वार्ड ब्वाय की बाईक अस्पताल की पार्किंग से किसी ने पार कर दी है। दोनों ही मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

घटना के संबंध में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि बजरंग पारा कोहका वेणु प्रकाश विश्वकर्मा होटल रोलअप्स में मैनेजर है। वह गत दिनों अपने घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ मंदिर हसोद रायपुर बड़ी बहन के घर गया था। दो दिन बाद वापस घर आया तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है, अंदर रखी दोनों आलमारी का भी ताला टूटा मिला।

 आलमारी में रखे सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवरात में चांदी की 9 जोड़ी पायल, 2 चाबी गुच्छा, एक सोने की अंगूठी, 2 चांदी की अंगूठी, चांदी की करधन, 4 जोड़ी चांदी की बिछिया, दो सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ी सोने का झुमका एवं 7 हजार नगद अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

वहीं एक अन्य मामले में श्री शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी की पार्किंग में वार्ड ब्वाय कमल नारायण ने अपनी मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो क्र. सीजी 07 एसी 4025 को शंकराचार्य अस्पताल के पार्किंग में खड़ा करके ड्यूटी करने गया और शाम करीब 5 बजे वापस आया तो वहां से वाहन चोरी हो गया था।


अन्य पोस्ट