दुर्ग

पेड़ों में लगी आग अग्निशमन टीम ने पाया काबू
18-May-2023 3:52 PM
पेड़ों में लगी आग अग्निशमन टीम ने पाया काबू

दुर्ग, 18 मई।  ग्राम महमरा थाना अंजोरा में एक शासकीय नसर्री में लगे बांस के पेड़ों में बुधवार को अचानक आग लग गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम में शामिल जिला अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, शिफ्ट प्रभारी महेंद्र चंदेल, अग्निशमन कर्मी अवतार सिंह, नगर सैनिक जवान रमेश कुमार, योगेश्वर, राजू लाल,धर्मेंद्र कुमार ने एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक ग्राम महमरा थाना अंजोरा में कोमल साहू के शासकीय नसर्री में लगे बांस के पेड़ों में अचानक आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने एक गाड़ी पानी की मदद से आप पर लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया और आग को नसर्री से आगे की ओर बढऩे से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला।


अन्य पोस्ट