दुर्ग

ब्राउन शुगर संग दो गिरफ्तार
18-May-2023 3:50 PM
ब्राउन शुगर संग दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 मई।  नशे के कारोबारियों पर दुर्ग पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। थाना मोहन नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की 216 पुडिय़ा के साथ दो आरोपियों को पकडऩे में मोहन नगर पुलिस एवं सिविल टीम को सफलता मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21क, 27 क के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस की सिविल टीम को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि विजयनगर रेलवे पटरी के किनारे दो व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर अपने पास रखे हुए हैं और उसे बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में थाना मोहन नगर एवं दुर्ग सिविल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर घेराबंदी करते हुए आरोपी प्रांजल यादव पिता विजय यादव (23), रवि निर्मलकर (25) को पकड़ा। दोनों आरोपियों के पास से 216 ब्राउन शुगर की पुडिय़ा, जिसका वजन लगभग 100 ग्राम है एवं नकदी रकम 1050 रुपए को जब्त किया है। जब्त किए गए ब्राउन शुगर की कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों को पकडऩे में थाना मोहन नगर के प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, सहायक उपनिरीक्षक भीखम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, सिविल टीम के जावेद खान, किशोर सोनी, नासिर बक्श, गौर सिंह, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, संजय यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट