दुर्ग

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 20 तक दावा आपत्ति
17-May-2023 3:21 PM
आंगनबाड़ी सहायिका पद  हेतु 20 तक दावा आपत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 मई। बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण द्वारा 04 पद आगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका पद हेतु करंजा भिलाई क्र. 03, भानपुरी क्र. 01, डुमरडीह क्र. 01, डुमरडीह क्र. 02 में सहायिकाओं पदों पर भर्ती हेतु 8 मई 2023 तक की स्थिति तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार 10 मई 2023 को मूल्यांकन समिति की प्रथम बैठक आहूत हुई। समिति द्वारा भर्ती किये जाने हेतु अनुमोदित अंतरिम मूल्याकन पत्रक सर्व साधारण की सूचना हेतु बाल विकास परियोजना कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग के कार्यालय परिसर में निर्धारित स्थान पर चस्पा किया गया है।  किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो मय साक्ष्य में 20 मई 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.) में अपनी लिखित दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते है। 


अन्य पोस्ट