दुर्ग

शुभ मिश्रा को 12वीं में 94.6 फीसदी अंक
16-May-2023 4:07 PM
शुभ मिश्रा को 12वीं में 94.6 फीसदी अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 मई।
अगर हौसले बुलंद हों और दिल में मंजिल पाने की चाहत हो तो कोई भी परिस्थिति इंसान को रोक नहीं सकती। मेहनत का कोई विकल्प और शॉर्टकट नहीं है। जब सफलता प्राप्त करने की बात आती है, तो कठिन परिश्रम करने के अलावा दिमाग में और कोई विचार नहीं आता है।   

             
जी हां, कुछ इसी तरह की मिसाल पेश की है श्री महावीर जैन विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग के छात्र शुभ मिश्रा ने जिन्होंने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम, कामर्स संकाय में 94.6 फीसदी लाकर संपूर्ण विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है, केवल चार अंक कम होने के कारण शुभ स्टेट लेवल टॉप टेन की लिस्ट में नहीं आ पाए हालांकि दुर्ग जिले की टॉप टेन लिस्ट में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया हैं। 

जैन तरूण क्लब-अध्यक्ष सतीशचंद जैन, उपाध्यक्ष सुगनचंद संचेती, सचिव मनीष पारख, कोषाध्यक्ष लाभचंद जैन, उपसचिव प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल, संयोजक कैलाशचंद बाकलीवाल, मनोज जैन, कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी सदस्यों तथा प्राचार्य प्रभा वर्मा, उपप्राचार्य प्रशांत जोशी, प्रधान पाठिका  प्रज्ञा पाण्डिया, एच.आर. पारस जैन, कक्षा शिक्षिका अंजू दास वैष्णव, विषय शिक्षिक/ शिक्षिका, हेमू नायडू, संजीव मिश्रा व सभी शिक्षिक/ शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएँ दी एवं उनके उज्जवल के लिए आर्शीवाद दिया।  


अन्य पोस्ट