दुर्ग

भिलाई-चरौदा निगम में बनेगी 778 मीटर की बीटी रोड
16-May-2023 3:42 PM
भिलाई-चरौदा निगम में बनेगी 778 मीटर की बीटी रोड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 16 मई। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए प्रत्येक वार्ड में हो रहे निर्माण कार्य का स्वयं भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है। साथ ही इसके पश्चात संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराने चेताया गया है।

निगम आयुक्त के निर्देश पर इस प्रोजेक्ट का कार्य निर्वाह कर रहे उप अभियंता मुकेश रात्रे ने बताया की वार्ड क्रमांक-6,उमदा में लक्ष्मी मैरिज पैलेश से जरवाय -उमदा चौक तक 778 मीटर, वार्ड क्रमांक-3, अकलोरडीह में नीरोस इस्पात से लेकर बाजार चौक तक 635 मीटर, वार्ड-22 दादर रोड में  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमल यादव के घर से साई सदन तक एवं मेन रोड से सिंह सदन तक 392 मीटर एवं वार्ड क्रमांक 24 में 295 मीटर बी.टी.रोड निर्माण किया जायेगा। जिसकी लागत 50 लाख रुपये होगी। इस कार्य का भूमिपूजन निर्मल कोसरे महापौर द्वारा उमदा में किया गया है।


अन्य पोस्ट