दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 मई। यह सृष्टि चक्र चार युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर, कलयुग (सुबह, दोपहर, शाम, रात) में घूमता रहता है। हर युग 1250 वर्ष चलता है। इस प्रकार इस विश्व नाटक या फिल्म का पूरा समय 5000 वर्ष है। दुनिया वाले अरबों खरबों वर्ष कहते हैं क्योंकि यह ड्रामा अनगिनत बार रिपीट होता रहता है। सर्वशक्तिवान परमपिता परमात्मा निराकार शिव ने स्वयं प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर हम बच्चों को यह ज्ञान दिया है।
उक्त बातें इंदौर से पधारी प्रख्यात तनावमुक्ति विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी पूनम जी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजऋषि भवन, केलाबाड़ी, दुर्ग के द्वारा पुरानी गंज मंडी, गंजपारा में आयोजित नौ दिवसीय च्च्अलविदा तनाव शिविरज्ज् के आठवें दिन के सत्र ‘वर्ल्ड ड्रामा’ का रहस्य (समय की पहचान) विषय पर कही।
उन्होंने आगे बताया कि परमधाम से आत्मा उतर कर देवी देवता के रूप में जन्म लेती है। वहाँ हीरे मोतियों से जड़े सोने की महल, आवागमन के लिए पुष्पक विमान होंगे । संपूर्ण सुखमय संसार होगा । उन्होंने वीडियो के माध्यम से सतयुगी दृश्य दिखाया व बताया कि हम ही उस समय देवी-देवता थे क्योंकि हमारे में देवत्व था। उस समय आत्मा सौ प्रतिशत चार्ज थी, तन का सौ प्रतिशत सुख था, नेचुरल ब्यूटी थी। मन में पूरी शांति, खुशी, हल्कापन, सुखचैन था । अथाह धन था । तनाव, पाप, भ्रष्टाचार, हिंसा शब्द ही नहीं था। किसी ने कभी नहीं सुना होगा कि किसी देवी-देवता को डायबिटीज, हृदयरोग या सिरदर्द था। वहां आपसी संबंधों में निस्वार्थ प्यार था। उस समय लक्ष्मी नारायण के राज्य की प्रारंभिक जनसंख्या 9 लाख थी। उसी सतयुग का गायन है- जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा करती थी बसेरा, वह भारत देश है मेरा। सतयुग में 8 जन्म लेते थे व देवी-देवताओं की औसत उम्र 150 वर्ष थी।
सीढ़ी के चित्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि जब आत्मा सतयुग से त्रेतायुग में उतरी तो आत्मा की डिग्री 98 फीसदी थी। प्रकृति सुखदाई थी। श्री राम सीता का राज्य था। वहां अधिक से अधिक 12 जन्म होते थे। त्रेता के अंत की जनसंख्या 33 करोड़ थी। उसे सिल्वर एज दिखाया गया है। सतयुग-त्रेता में पाप, भ्रष्टाचार, दु:ख, अशांति 2500 वर्ष तक नहीं थे। अब तीसरे एपिसोड में द्वापर युग चालू हुआ। उस समय आत्मा की बैटरी 65त्न चार्ज थी। वहां 21 जन्म होते थे व उसे कॉपर एज कहा जाता था। द्वापर युग से रावण यानि विकारों काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार आदि का प्रवेश हुआ।
फिर यहां द:ख, अशांति से मुक्ति के लिए सर्वप्रथम दिव्य ज्योति निराकार शिव परमात्मा का ज्योर्तिलिंग बनाकर पूजा प्रारंभ हुई। उसके बाद लक्ष्मीनारायण, राधेकृष्ण, श्री राम सीता की पूजा शुरू हुई । द्वापर में परमात्मा ने अपने बच्चों को यानि धर्मगुरुओं को नीचे भेजा सुख-शांति की स्थापना के लिए । इस्लाम धर्म, ईसाई धर्म, बौद्ध धर्म आदि के अनेक धर्म स्थापक आये लेकिन हममें सुधार नहीं हुआ। फिर कलयुग का आगमन हुआ जिसमें आत्मा की डिग्री 0 हो गई । न तन का सुख, न मन का सुख, न संबंधों का सुख। अनिद्रा, तनाव, डिप्रेशन आदि कितना बढ़ गए ।
यहां अधिकतम 42 जन्म लेते हैं लेकिन आयु का कोई भरोसा नहीं। अभी गहरी रात का समय है, घोर कलयुग है। समय परिवर्तनशील है। अब सुहानी सुबह आने का समय आ गया है। युग परिवर्तन का समय आ गया है। युग परिवर्तन कर देना, कलयुग को सतयुग में परिवर्तन कर देना- यह किसी मनुष्य या देवता के वश की बात नहीं है। इसके लिए सर्व आत्माओं व सर्व धर्म आत्माओं के भी पिता शिव परमात्मा का अवतरण सन 1936 में प्रजापिता ब्रह्मा के तन में हो चुका है और वे पुरानी दु:खदाई दुनिया का महाविनाश यानि परिवर्तन कर फिर नई सतयुगी दुनिया की स्थापना कर रहे हैं।
ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने आगे कहा कि अपने से बातें करिए - मेरा परमपिता स्वर्ग का रचयिता तो स्वर्ग मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है । सतयुग में जाने के लिए आत्मा को सौ प्रतिशत चार्ज करना होगा। अपने अंदर से विलेन रावण यानि काम, क्रोध, इत्यादि को निकालना पड़ेगा । इसके लिए रोज परमात्मा का ज्ञान सुनना व मेडिटेशन करना पड़ेगा । स्वयं को ज्योति स्वरूप आत्मा निश्चय कर ज्योर्तिबिंदु परमात्मा से संबंध जोडऩा पड़ेगा । इसके लिए 15 मई के बाद होने वाले एडवांस कोर्स को सीखना पड़ेगा जो 16 मई से राजऋषि भवन, केलाबाड़ी, आर्यनगर, सिंधिया नगर व आनंद सरोवर बघेरा में प्रतिदिन प्रात: 1 से 8 बजे या 9 से 10 बजे तक तथा संध्या 5 से 6 या शाम। से 8 बजे तक चलेगा। इसे किसी भी एक समय आकर नि:शुल्क सीख सकते हैं ।
ब्रह्माकुमारियों को भगवान ने ड्यूटी दी है मेडिटेशन सिखा कर सर्व को दु:ख, अशांति, डिप्रेशन से मुक्त करने की। उनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है। मेडिटेशन सीखने से मन एकाग्र, शांत व खुश हो जाता है जिससे हर कार्य जल्दी होने लगेगा। निर्णय आप सबको करना है कि हमें अपना कैसा जीवन बनाना है।
तत्पश्चात च्च्महाविजय उत्सवज्ज् मनाया गया जिसमें शंख, घंटी की आवाज के साथ ब्रह्माकुमारी बहनें हाथ में शिव ध्वज लेकर मंच पर लहरा रही थीं तथा भारत माता के हाथ में तिरंगा लहरा रहा था । साथ ही - जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा करती थी बसेरा..... गीत बज रहा था । सभी नगरवासियों ने तालियां बजाकर इसे सेलिब्रेट किया । फिर एक अद्भुत हवनकुण्ड या यज्ञकुण्ड में पंडित जी ने तनाव, भय, क्रोध, डिप्रेशन, ईर्ष्या, नफरत, हृदयरोग, सिरदर्द, डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, व्यसन-गुटका, बीड़ी-सिगरेट, शराब-तंबाकू, सभी कमी- कमजोरियों, सभी दु:ख-अशांति स्वाहा करवाया । आज सभी ने अपनी-अपनी एक कमजोरी परमात्मा को सामने रखते हुए कागज पर लिखकर उसी हवनकुण्ड में स्वाहा किया यानि उन्हें समर्पित किया । अंत में संतोष रुंगटा, राधेश्याम अग्रवाल, दिलीप सक्सेरिया, नरेंद्र राठी ने ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी का सम्मान किया । कल परमात्मा के महावाक्य यानि ज्ञान मुरली सुनाया जायेगा व च्च्गुडबाय टेंशन उत्सवज्ज् मनाया जायेगा । इस शिविर का लाभ हजारों की संख्या में नगरवासी ले रहे हैं।