दुर्ग

रास्ता रोक दबंगई, दौड़ा कर मारने की कोशिश, बाईक में तोड़ फोड़, जांच शुरू
15-May-2023 4:00 PM
रास्ता रोक दबंगई, दौड़ा कर मारने की कोशिश, बाईक  में तोड़ फोड़, जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 15 मई। कैंप-1 क्षेत्र में एक युवक की बाईक रोक आरोपी ने उससे दबंगई की और लोहे का राड निकाल उसे मारने के लिए दौड़ाया, युवक जब बचाव में मौके से भाग निकला तो राड से उसकी बाईक को क्षतिग्रस्त कर आरोपी फरार हो गया है। घटना कल शाम की बताई जा रही है।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि वृंदा नगर केम्प-1 निवासी अभिषेक राय (32 वर्ष) पेशे से ट्रेडिंग व्यवसायी है। कल शाम वो अपने दोस्त शिव चौहान को बाईक पर बिठा घर छोडऩे जा रहा था। तभी वृंदा नगर में मोड़ के पास पहुंचा तो स्कूटी चालक सुनील गुप्ता से उसकी नजरें मिलीं। जब अभिषेक आगे निकल गया तो पीछे से सुनील? अपनी गाड़ी को मोडक़र आया और उसकी बाईक के सामने गाड़ी खड़ी कर कहने लगा कि तुम बहुत उड़ रहे हो। सुनील उससे गाली गुप्तार करने लगा और जान से मार डालने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी से लोहे का राड निकालकर मारने के लिए दौड़ा।

अभिषेक अपनी बाईक छोडक़र भागा तो उसने राड मार मार कर उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त की और भाग निकला। अभिषेक की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील गुप्ता के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25, भादवि 294, 427, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।


अन्य पोस्ट