दुर्ग

रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवार्ई की मांग
14-May-2023 4:19 PM
रोजगार सहायक के खिलाफ  कार्रवार्ई  की मांग

दुर्ग, 14 मई। जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर विक्की मिश्रा जनपद पंचायत दुर्ग कार्यालय के सामने शुक्रवार को दोपहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मनरेगा के तहत कार्यरत ग्राम कोलिहापुरी के मजदूरों को काम पर जाने से रोकने की शिकायत की साथ ही रोजगार सहायक को हटाने की मांग रखी। श्री मिश्रा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम कोलिहापुरी के रोजगार सहायक कमल साहू द्वारा रोजगार गारंटी के तहत  काम पर जाने वाली महिलाओं को काम पर जाने से रोकने की शिकायत की है उन्होंने इन महिला मजदूरों के प्रति रोजगार सहायक के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई वे मामले में तत्काल कार्रवार्ई किए जाने की मांग को लेकर धरने पर   बैठ गए। वहीं कुछ महिला मजदूरों को भुगतान भी नहीं होने की बात उन्होंने कही। श्री मिश्रा द्वारा कार्यालय के सामने में धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर जनपद सीईओ शैलेष भगत ने खुद मौके पर जाकर उनसे वस्तु स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधितों से तत्काल फोन पर बात कर सभी मजदूरों को काम देने कहा मगर जनपद सदस्य कारर्वाई की मांग पर अड़े रहे शाम 5 बजे सीईओ द्वारा इस संबंध में आश्वस्त किए जाने पर वे माने।

जनपद सीईओ शैलेष भगत का कहना है कि मामला वन विभाग के पुलगांव फारेस्ट नसर्री से संबंधित है, जहां के संबंधित स्टाफ से बात कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली तो बताया गया कि काम कम हो गया था इसलिए आधे लोगों को लिए थे उन्हें सभी को काम देने कहा है जिस पर वे राजी भी है जनपद सदस्य की शिकायत के आधार पर उचित कारर्वाई के लिए उन्होंने वन विभाग को पत्र लिखा है ।


अन्य पोस्ट