दुर्ग
40 आवारा पशुओं को गौठान में पहुंचाया
आवारा मवेशियों को पकडऩे निगम ने चलाया अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मई। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर रोका छेका संकल्प अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए नगर निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई -चरौदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा संयुक्त रूप से तिथिवार कार्रवाई की जाएगी।
रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए महाअभियान चलाया चलाया गया। दुर्ग निगम, भिलाई निगम, रिसाली निगम एवं भिलाई चरोदा निगम व कुम्हारी नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा सभी निकायों में तिथिवार आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान चला रही है।
इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से दुर्ग में हो चुकी है और 40 आवारा पशुओं को पकड़ कर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान व धमधा रोड नया गंज मंडी गौठान भेजा गया है। रविवार अवकाश होने के कारण 15 मई सोमवार को आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जाएगा। इस प्रकार तिथिवार से पांचों निकायों में अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा के अलावा टीम अमला मौजूद रहे।
शनिवार से चलाये जा रहे विशेष अभियान गया नगर,और रायपुर नाका से लेकर पुलगांव तक सहित विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई की गई है। दुर्ग, रिसाली एवं भिलाई चरोदा कुम्हारी में भी इसी प्रकार से अभियान चलाया जाएगा। आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है।
दुर्ग निगम की टीम ने शहर के प्रमुख सडक़ अंदरूनी क्षेत्र की सडक़ों पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है।