दुर्ग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत, कांग्रेसियों ने मनाई खुशियां
14-May-2023 3:23 PM
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत, कांग्रेसियों ने मनाई खुशियां

उतई, 14 मई। नगर कांग्रेस कमेटी उतई के तत्वावधान में कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने पर नगर कांग्रेस कमेटी  कार्यालय से विजय जुलूस शुरू होकर यात्रा बाजार चौक में पहुंची और पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं।

सभी ने मिलकर पार्टी के प्रति कृत संकल्पित होकर कार्य करने हेतु हामी भरी। साथ ही आगामी विधानसभा में  भूपेश बघेल को पुन: मुख्यमंत्री बनाने हेतु कार्य करने हेतु के संकल्पित हुए।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम नगर पंचायत अध्यक्ष केंद्र हिरवानी युवा विकास समिति के प्राधिकृत अधिकारी दिवाकर गायकवाड पार्षद प्रहलाद वर्मा गोस्वामी सुरता सिंह एल्डरमैन खुमान साहू प्रेम नारायण साहू उमरपोती सरपंच टिकट ठाकुर उप सरपंच महेश कौशिक डुमरी से पंच उमेंद्र झगड़े जांगड़े भागीरथी कुर्रे रामेश्वर सिलवानी विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू कांग्रेश के साथी धनंजय नेता मुकेश ठाकुर कैलाश देवांगन योगेश मांडले जनार्दन साहू छत्रपति देवांगन अरुण वर्मा छत्रपति देवांगन कुणाल गायकवाड गुलशन नवरंगे राजू टंडन सरजू बंजारे आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट