दुर्ग
दुर्ग, 13 मई। सिविल लाईन कसारीडीह स्थित साई मंदिर में मैत्री डेंटल कॉलेज व रिसर्च सेंटर द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का दंत रोग से पीडि़त 75 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। जिनका चिकित्सकों द्वारा ईलाज कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिए।
शिविर में डेन्टल कॉलेज के डॉक्टर इंचार्ज वी. बाला सुब्रमण्यम,पायल पाटिल, रितिषमिश्रा, मीना दावड़ा, प्रेमकुमार सोनी, रिया सुराना, रश्मि कुशवाहा, प्रतीक चक्रवर्ती, ऋषि करण, राजदीप साहू, अमन कुमार, अपर्णा एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ ने सेवाएं दी।
शिविर का उद्घाटन प्रदेश मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद,पार्षद नजहत परवीन, साई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ ने उद्घाटन कर मैत्री डेन्टल कॉेलेज के चिकित्सकों का सेवाभावी कार्य के लिए सम्मान किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
इस दौरान साई मंदिर समिति सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, शिवाकांत तिवारी, अनुप पाटिल, हेमंत तिवारी, महेश शर्मा, रफीक खान, प्रकाश शिवणकर, पाशी अली, कल्याण सिंह ठाकुर के अलावा अन्य श्रद्धालू मौैजूद थे।