दुर्ग

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष ने टीम का विस्तार किया
13-May-2023 3:09 PM
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष ने टीम का विस्तार किया

 गंजपारा सदर मंडल में अध्यक्ष की भी नियुक्ति की

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 मई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन से शुक्रवार को दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने जिला भाजपा पदाधिकारी का विस्तार किया और गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष की भी नियुक्ति की।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संगठन के सक्रिय, कर्मठ, अनुभवी और वरिष्ठ नेता मदन वाढ़ई को गंजपारा सदर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। मदन वाढ़ई अब तक जिला भाजपा सह कार्यालय मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।

साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जिला भाजपा पदाधिकारी में विस्तार करते हुए दो नए जिला उपाध्यक्ष और दो नए जिला मंत्री नियुक्त किए। जितेंद्र वर्मा ने अरविंदर सिंह खुराना और कांतिलाल जैन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है एवं मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।


अन्य पोस्ट