दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 मई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई की कक्षा दसवीं की छात्रा यामिनी रिगरी एवं जेसिका कुर्रे ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग पद्धति आधारित अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता में सर्वप्रथम विकासखण्ड स्तर पर विजेता रही। उसके बाद जिला स्तर में प्रश्नों का सही जवाब देते हुए पाँच राउण्ड तक आगे रहते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन छात्राओं को विकासखण्ड स्तर पर विजेता के रूप में पाँच हजार एवं जिला स्तर पर विजेता के रूप में दस हजार रूपये प्राप्त हुआ। कन्या स्कूल उतई की प्राचार्या चन्द्रकिरण साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं पीयूष पंकज सर की सफल निर्देशन तथा अंजलि सोनी मैडम और आरके बारले के सफल क्रियान्वयन पर उक्त छात्राओं ने सफलता प्राप्त किया। उनके इस उपलब्धि पर संयुक्त संचालक मरकाम सर एवं डीईओ अभय जायसवाल सर ने छात्राओं एवं कन्या शाला उतई को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, विकासखण्ड व विद्यालय को गौरवांवित करने के लिए अग्रिम बधाई दिए।