दुर्ग

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जनता से संवाद
12-May-2023 3:25 PM
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जनता से संवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 12 मई। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात 2 अक्टूबर 2017 को भारत सरकार द्वारा किये जाने के पश्चात नगर निगम भिलाई चरोदा ने भी इस क्षेत्र में अनेक बार प्रदेश को गौरवान्वित करने का काम किया है। जिसका जीवत प्रमाण वर्ष दर वर्ष मिलने वाला सम्मान है।

प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विगत 5 वर्षो में मिलाई चरोदा निगम को स्वच्छता के लिए अनेक बार पुरस्कृत किया है। साथ ही स्वच्छता रैंकिंग में इस निगम के स्तर में लगातार उछाल आया है। भारत सरकार स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु 1 लाख से कम आबादी वाले निकायों के चयन के लिए जोन की व्यवस्था दिये है जिसके तहत पूर्वी जोन में 6 राज्य आते हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में ईस्ट जोन में 44 वां रैंक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में ईस्ट जोन में 2 रैंक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में ईस्ट जोन में 1 रैंक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में ईस्ट जोन में 1 रैंक, एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में ईस्ट जोन में 2 रैंक, था। सेल्फ सस्टेनेबल सिटी एवं क्लीनेस्ट सिटी का अवार्ड 1 रैंक प्राप्त हुआ। जीएफसी स्टार रेटिंग 2019 में 3 स्टार और 2021 में 1 स्टार भिलाई चरोदा निगम को प्राप्त हुए। सार्वजनिक शौचालय में प्रतिदिन 3 बार सफाई सहित नियमित जलापूर्ति साथ ही ऐसे सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय मुत्रालय में लगे टैंक-नल-पाईप लाईन आदि की चोरी एवं उसे नुकसान पहुंचाने वालो से कड़ाई से निपटने की तैयारी है।

क्षेत्र के निवासियों के लिए एक सेवा हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर किसी भी स्थान पर एकत्र हुए कचरे और गंदगी की शिकायत किया जा सकता है जिससे कही भी निवासरत लोगों को किसी कॉलोनी या रहवासी इलाके में बदबू या गंदगी से परेशानी ना हो। प्रमुख चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के समीप बने यात्री प्रतिक्षालयों की धुलाई एवं सफाई रूप से की जा रही है।

साथ ही पेट्रोल पंप पर जिन स्थानों पर सार्वजनिक पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था है वहां संबंधित संस्था द्वारा स्वच्छता रखी गई है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। सब्जी मार्केट एवं मटन मार्केट से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल का दिन में दो बार उठाव किया जाना, व्यापारियों को इस तरह सब्जी एवं मटन मछली आदि के विक्रय उपरांत शेष बचे अपशिष्ट को रोड एवं सडक़ पर ना फेंकने हेतु प्रेरित करने के साथ आदेश की अवहेलना करने वालो पर जुर्माना लगाया जाना। यह सभी कार्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियो के अंतर्गत किये जा रहे हैं। जिस हेतु भिलाई- चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा निर्देश दिये गये।


अन्य पोस्ट